facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार बने दक्षिण कोरिया के पर्यटन दूत

Advertisement

दक्षिण कोरिया ने भारतीय छात्रों, खासकर 14 से 18 आयु वर्ग के छात्रों के लिए 'कोरिया सुपर 30 कार्यक्रम' शुरू किया है।

Last Updated- July 31, 2024 | 8:26 PM IST
anand kumar

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को दक्षिण कोरिया ने एक बड़ा सम्मान देते हुए 2024 के लिए अपना मानद पर्यटन दूत नियुक्त किया है। इस औपचारिक घोषणा के लिए आनंद कुमार जल्द ही दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल जाएंगे।

कोरिया पर्यटन संगठन (KTO) के भारत और SAARC देशों के क्षेत्रीय निदेशक म्यॉन्ग किल यून ने कहा कि आनंद कुमार के सुपर 30 कार्यक्रम को दक्षिण कोरिया में काफी सराहा गया है। उनकी जीवनी पर आधारित किताब कोरियाई भाषा में बेस्टसेलर रही है और बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म ‘सुपर 30’ में मुख्य भूमिका निभाई थी।

यून ने कहा, “आनंद कुमार के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रेरित होकर कई होनहार छात्र दक्षिण कोरिया में अध्ययन और करियर के अवसर तलाशेंगे।”

कोरिया सुपर 30 कार्यक्रम:

दक्षिण कोरिया ने भारतीय छात्रों, खासकर 14 से 18 आयु वर्ग के छात्रों के लिए ‘कोरिया सुपर 30 कार्यक्रम’ शुरू किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र दक्षिण कोरिया की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक स्थलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव कर सकेंगे। माता-पिता अपने बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए नामांकित कर सकते हैं।

आनंद कुमार का कहना:

आनंद कुमार ने कहा, “आज के समय में छात्रों के लिए एक तकनीकी रूप से उन्नत देश के बारे में जानना बहुत महत्वपूर्ण है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्रों के आदान-प्रदान में शामिल होना मेरे लिए एक नया अनुभव होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि भारत के सभी शिक्षकों का है।

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement