facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘सुपर चोर’ बंटी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के लगभग 500 मामलों में था शामिल

Advertisement
Last Updated- April 14, 2023 | 7:07 PM IST
arrested

दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात चोर देवेंद्र सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है, जो देश भर में चोरी के लगभग 500 मामलों में शामिल था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बंटी की करतूतों ने फिल्म निर्माताओं का भी ध्यान आकर्षित किया और उस पर ओए लक्की ! लक्की ओये नाम से फिल्म भी बनी थी।

उन्होंने कहा, “सुपर चोर” के उपनाम से चर्चित 53 वर्षीय सिंह को राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में अंजाम दी गई चोरी के दो मामले में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि सिंह ने 14 साल की उम्र से ही चोरी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह पहले सिर्फ दिल्ली में चोरी के 250 से अधिक मामलों में शामिल था।

पुलिस ने कहा कि 2010 में लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भाग लेने के बाद सिंह सुर्खियों में आया, लेकिन मेजबान सलमान खान के साथ दुर्व्यवहार के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। उसके कारनामों पर बॉलीवुड फिल्म ‘ओए लकी! लकी ओए!’ भी बनी थी।

पुलिस ने कहा कि 12-13 अप्रैल की दरमियानी रात तीन महंगे मोबाइल फोन, पर्स, दो लैपटॉप, ब्रांडेड जूते, कलाई घड़ी और बलेनो कार की चोरी के संबंध में ग्रेटर कैलाश (जीके) -पार्ट टू निवासी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

उन्होंने कहा कि उसी दिन जीके-पार्ट टू के एक अन्य निवासी ने चोरी की खबर दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि इलाके और घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि टोपी पहने एक अधेड़ संदिग्ध दोनों घटनाओं में शामिल था।

अधिकारी ने कहा, “टीम ने संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज को देखना शुरू किया और चोरी की कार के मार्ग का अनुसरण किया, जिससे पता चला कि वह सीआर पार्क में अलकनंदा के रास्ते नोएडा की ओर जा रही थी।”

उन्होंने कहा कि टीम ने चोरी की कार को उप्र के इटावा के पास हाईवे पर देखा। बाद में टीम ने उप्र के कानपुर देहात में टोल बूथ पर कार को रोकने में कामयाबी हासिल की, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की। हालांकि, कार का शीशा टूटा हुआ था और आरोपी को पकड़ लिया गया।

Advertisement
First Published - April 14, 2023 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement