facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

डिजिटल उपकरणों की जब्ती पर 6 सप्ताह में बने नियम: सुप्रीम कोर्ट

Advertisement

न्यायालय ने कहा था कि बगैर किसी नियम का पालन किए उपकरणों को जब्त करना गंभीर मसला है।

Last Updated- December 14, 2023 | 10:49 PM IST
Supreme Court

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को केंद्र सरकार से कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा डिजिटल उपकरणों की तलाशी और जब्ती के लिए 6 सप्ताह के भीतर नियम बनाया जाना चाहिए।

न्यायालय ने 7 नवंबर को केंद्र से कहा था कि व्यक्तियों, खासकर मीडिया से जुड़े पेशेवरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जब्ती के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जाएं। न्यायालय ने कहा था कि बगैर किसी नियम का पालन किए उपकरणों को जब्त करना गंभीर मसला है।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और सुधांशु धूलिया के पीठ ने गुरुवार को 2021 से ही दिशानिर्देश तैयार करने में देरी को लेकर चिंता जताई।

न्यायमूर्ति कौल ने केंद्र की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू से पूछा, ‘समस्या अंतराल अवधि में अधर में लटकी हुई है। नोटिस (याचिका पर) 2021 में जारी किया गया था। यह पिछले कुछ समय से चल रहा है। आपको कितने समय की आवश्यकता होगी? आप बैठकें कर रहे हैं, लेकिन नतीजा कब निकलेगा?’

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement