facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट की गलती को नहीं दोहराएगा सुप्रीम कोर्ट, बताया- CM अरविंद केजरीवाल की जमानत पर कब होगी सुनवाई

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी घोटाले (Delhi Excise Policy Scam) से जुड़े मामले में सीएम केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख तय की है।

Last Updated- June 24, 2024 | 2:31 PM IST
Kejriwal
Representative Image

Delhi Liquor Scam: निचली अदालत, हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका के मामले ने और तूल पकड़ लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी 24 जून को न केवल जमानत याचिका को सही समय पर सुनने की बात कहीं, बल्कि 21 जून के दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को ‘असामान्य’ बता दिया, जिसके तहत उसने हाल में सीएम की जमानत को सस्पेंड कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कथित आबकारी घोटाले (Delhi Excise Policy Scam) से जुड़े मामले में सीएम केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख तय की है। बता दें कि यह याचिका हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाईकोर्ट ने किया मिस्टेक

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस एसवीएन भट्टी की वैकेशन बेंच कहा कि वह इस मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार करना चाहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर याचिकाकर्ताओं के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट ने बिना आदेश वेबसाइट पर अपलोड हुए राउज एवेन्यू कोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक लगाई है तो वह एक गलती है। सुप्रीम कोर्ट ऐसी गलती नहीं करेगा।

20 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली थी जमानत

बता दें कि 20 जून को राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम केजरीवाल को जमानत मिल गई थी। जमानत का आदेश निचली अदालत की वेबसाइट पर अपलोड होने से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाईकोर्ट में चुनौती दे दी। हाईकोर्ट ने भी बिना ऑर्डर अपलोड हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने वाले निचली अदालत के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी।

आज केजरीवाल की ओर से पेश हुए सीनियर वकील अभिषेक सिंघवी ने जमानत आदेश पर अंतरिम रोक हटाने का अनुरोध किया। सिंघवी ने पूछा, ‘अगर हाईकोर्ट बिना पेपर बुक या आदेश के सुबह 10:30 बजे आदेश पारित कर सकता है। तो फिर सुप्रीम कोर्ट बिना निर्णय के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक क्यों नहीं लगा सकता।’

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘अगर हाई कोर्ट ने गलती की है तो हमें उसे क्यों दोहराना चाहिए।’

ED ने किया जमानत याचिका का विरोध

ED की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने केजरीवाल की याचिका का विरोध किया और कहा कि हाईकोर्ट उसकी रोक संबंधी याचिका पर फैसला सुनाने वाला है। अगर हाईकोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग रोकने वाली केंद्रीय एजेंसी को अंतरिम रोक संबंधी राहत नहीं देता तो आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पिछले शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते थे। उन्हें ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 2:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement