facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हैकिंग के बाद सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल बहाल, लाइव प्रसारण फिर से शुरू

Advertisement

न्यायालय का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को ‘हैक’ हो गया था और उस पर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स’ निर्मित ‘क्रिप्टोकरंसी’ के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा था।

Last Updated- September 21, 2024 | 11:21 AM IST
Supreme_Court
Representative Image

उच्चतम न्यायालय के ‘हैक’ हुए यूट्यूब चैनल पर शुक्रवार को सेवाएं बहाल कर दी गईं। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर शुक्रवार को अपलोड किए गए नोटिस में कहा गया, ‘‘सभी संबंधित लोगों को सूचित किया जाता है कि भारत के उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है और इसकी सेवाएं चालू हैं। भारत के उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं।’’

न्यायालय का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को ‘हैक’ हो गया था और उस पर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स’ निर्मित ‘क्रिप्टोकरंसी’ के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा था।

हालांकि, इस वीडियो में कुछ नहीं था लेकिन उसके नीचे लिखा था, ‘‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी टू बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन।’’

न्यायालय की वेबसाइट पर पोस्ट किये गए एक नोटिस में कहा गया था, ‘‘सभी को सूचित किया जाता है कि उच्चतम न्यायालय के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं बाधित हो गई हैं। शीर्ष अदालत के यूट्यूब चैनल पर सेवाएं शीघ्र ही पुनः आरंभ कर दी जाएंगी।’’

बाद में वेबसाइट पर एक और नोटिस अपलोड करते हुए कहा गया कि ‘यूट्यूब’ चैनल पर सीधा प्रसारण हो रहा है और सेवाएं बहाल की जा चुकी हैं।

शीर्ष न्यायालय अपनी संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े विषयों की सुनवाई के सीधे प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल का उपयोग करता है। शीर्ष अदालत ने 2018 में संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का निर्णय लिया था।

Advertisement
First Published - September 21, 2024 | 11:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement