facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केवल 7 प्रतिशत लोग जनेरिक दवाएं लेने के पक्ष में: सर्वे

Advertisement

सर्वेक्षण में शामिल लगभग 60 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चिकित्सकों को ब्रांडेड दवा एवं जेनेरिक साल्ट दोनों के नामों का उल्लेख करना चाहिए।

Last Updated- August 17, 2023 | 11:07 PM IST
India to See Surge of Semaglutide Generics, Doctors Warn of Rising Treatment Dropouts

जनेरिक और ब्रांडेड दवाओं पर बहस तेज होने के बीच केवल सात प्रतिशत लोग ही चाहते हैं कि चिकित्सक उन्हें जनेरिक दवाएं (गैर-ब्रांडेड या सामान्य दवा) लेने की सलाह दें। यह बात लोकलसर्कल्स द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में सामने आई है। राष्ट्रीय दवा आयोग (एनएमसी) ने कुछ दिन पहले दिशानिर्देश जारी कर चिकित्सकों को केवल जनेरिक दवाएं लिखने की हिदायत दी थी।

मगर सामुदायिक स्तर पर सामाजिक कार्यों से जुड़े मीडिया मंच लोकलसर्कल्स के सर्वेक्षण के अनुसार केवल सात प्रतिशत लोग ही एनएमसी के इस दिशानिर्देश का समर्थन करते हैं। मगर 85 प्रतिशत लोगों का मानना है कि एनएमसी का यह निर्देश वाजिब है कि चिकित्सकों को दवा कंपनियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से उपहार, अनुदान या कमीशन आदि नहीं लेना चाहिए।

सर्वेक्षण में शामिल लगभग 60 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चिकित्सकों को ब्रांडेड दवा एवं जेनेरिक साल्ट दोनों के नामों का उल्लेख करना चाहिए। इन लोगों के अनुसार इससे लोगों के पास दवा खरीदते समय दवाओं की उपलब्धता एवं उनके मूल्य के आधार पर समझदारी के साथ निर्णय लेने में आसानी होगी।

सर्वेक्षण में ऐसे 72 प्रतिशत लोग हैं जिनका मानना है कि उनके चिकित्सक विभिन्न स्रोतों- जांचघरों, नर्सिंग होम, अस्पतालों, दवा कंपनियों एवं केमिस्ट- से कमीशन लेते हैं। एनएमसी ने 2 अगस्त को दिशानिर्देश जारी कर चिकित्सकों के लिए मरीजों को ब्रांडेड दवाओं के स्थान पर जनेरिक दवाएं लेने की सलाह देना अनिवार्य कर दिया था।

निर्देश में कहा गया है कि अगर चिकित्सक इसका पालन नहीं करते हैं तो उन पर आर्थिक दंड लगाया जा सकता है और बार-बार निर्देश का उल्लंघन करने पर उनका मेडिकल लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है। इस सर्वेक्षण में देश के 326 जिलों के 43,000 लोग शामिल हुए थे।

सर्वेक्षण में भाग लेने वाले लोगों ने कहा कि निर्देश का उल्लंघन करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ तेजी से जांच एवं कार्रवाई और शिकायतकर्ताओं के साथ पूरी पारदर्शिता के साथ संवाद से पूरी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement