facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में हर रोज बिना बिजली के रह रहे 85 फीसदी लोग- सर्वे में हुआ खुलासा

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 10:42 AM IST
UP: All records broken in July, electricity demand reached 27,622 MW

देश भर में जहां एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहता है वहीं दूसरी तरफ बिजली की किल्लत भी बढ़ती दिख रही है। देश के कई राज्यों में बिजली कटौती से जनता परेशान है।

बिजली की उपलब्धता को लेकर लोकल सर्कल्स (LocalCircles) ने एक सर्वे किया है। इस सर्वे के मुताबिक देश में 85 फीसदी लोग ऐसे हैं जो कि दिन में एक बार या एक से अधिक बार बिजली की कटौती झेल रहे हैं।

लोकल सर्कल्स का ये सर्वे देश के 272 जिलों में किया गया है। सर्वे में पूछे गए सवालों में से 25,000 से ज्यादा जवाब आए हैं। जवाब देने वालों में 67 फीसदी पुरुष और 33 फीसदी महिलाएं शामिल थी।

सर्वे में शामिल हुए करीब 46 फीसदी लोग टियर 1 जिलों से हैं। वहीं 33 फीसदी लोग टियर 2 जिलों से ताल्लुक रखते हैं और सर्वे के सवालों के जवाब देने वाले बाकी के 21 फीसदी लोग टियर 3 और टियर 4 जिलों के थे।

सर्वे में क्या थे सवाल

इस सर्वे में उपभोक्ताओं से पूछा गया था कि उनके घर में एक दिन में कितनी बार बिजली कटती है। सर्वे के इस सवाल का 12,639 लोगों ने जवाब दिया। जिनमें से 10 में 6 लोगों ने बताया कि एक दिन में बिजली की कटौती 1से 2 बार होती है। जबकि 22 फीसदी लोगों ने बताया कि दिन में 3 बार से लेकर 5 बार तक बिजली की कटौती का सामना करना पड़ता है।

इस सवाल का जवाब देने वालों में से सिर्फ 9 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके घर में चौबीस घंटे बिजली मिलती है। 6 फीसदी लोगों का कहना है कि वो इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं।

85 फीसदी लोग बिजली कटौती से परेशान

सर्वे में शामिल 85 फीसदी लोगों का कहना है कि वो दिन भर में एक बार या इससे ज्यादा बार बिजली कटौती का सामना करते हैं। इसमें कई लोगों ने कहा कि उनके पास जेनरेटर या इनवर्टर जैसी सुविधाएं नहीं है। लिहाजा उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement