facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swati Maliwal assault case: दिल्ली पुलिस ने मालीवाल से मारपीट मामले में केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ टाली

Advertisement

केजरीवाल ने 22 मई कहा था कि पुलिस गुरुवार को उनके बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी। पुलिस इस मामले में केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।

Last Updated- May 23, 2024 | 1:57 PM IST
Arvind Kejriwal with his family
Arvind Kejriwal with his family

दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से कथित ‘‘मारपीट’’ के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करने गुरुवार को केजरीवाल के आवास पर नहीं जाएगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि पुलिस गुरुवार को उनके बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी। पुलिस इस मामले में केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।

सूत्रों ने कहा कि पुलिस आने वाले दिनों में पूछताछ के लिए केजरीवाल के आवास जा सकती है लेकिन वह गुरुवार को वहां नहीं जा रही। सूत्रों ने बताया कि पुलिस आने वाले दिनों में केजरीवाल से भी पूछताछ कर सकती है।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतज़ार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए वक्त मांगा था। लेकिन वो आएंगे या नहीं – इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी।’’

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पुलिस के जरिए केजरीवाल के माता पिता को प्रताड़ित कर रही है। दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा,‘‘ जब से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, भाजपा बौखला गई है। वे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमले और साजिश रच रहे हैं। लेकिन आज दिल्ली पुलिस की ओर से अरविंद केजरीवाल के माता-पिता को पूछताछ के लिए बुलाने के बाद उन्होंने सारी हदें पार कर दीं।’’

पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा,‘‘ भाजपा इतनी नीचे गिर गई है कि वह केजरीवाल के बीमार और बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। उनके पिता 84 वर्ष के हैं। बिना सहारे के नहीं चल सकते और उन्हें सुनने में भी समस्या है। उनकी मां को भी सुनाई देने में दिक्कत है। लोग वोट के जरिए इसके जवाब देंगे।’’

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 1:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement