facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी स्वाति मालीवाल का ‘चरित्र हनन’ कर रही है- BJP

Swati Maliwal ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री उनके बारे में ‘झूठ’ फैला रहे हैं।

Last Updated- May 21, 2024 | 3:34 PM IST
Swati Maliwal
Representative Image

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाया कि वह राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय महिला नेता का ही ‘चरित्र हनन’ कर रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल से पूछा कि कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई जबकि उनकी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया था कि मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया था।

मालीवाल ने केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर 13 मई को उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के सहायक कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।

त्रिवेदी ने आरोप लगाया, ‘‘एक महिला सांसद के साथ ऐसा दुर्व्यवहार! इस पर कार्रवाई करने के बजाय, आप उनके चरित्र हनन में लगे हैं।’’ त्रिवेदी ने इस मामले में भाजपा की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने को लेकर भी केजरीवाल पर निशाना साधा और उनसे पूछा, ‘‘क्या आपने इस घटना की कोई जांच कराई? अगर नहीं तो किस आधार पर आप किसी निष्कर्ष पर पहुंच रहे हैं।’’

मालीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री उनके बारे में ‘झूठ’ फैला रहे हैं।

उन्होंने उन्हें अदालत में ले जाने की धमकी दी थी। राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के उन आरोपों का भी खंडन किया कि उन्होंने भाजपा के इशारे पर कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है क्योंकि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है।

First Published - May 21, 2024 | 3:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट