facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में ‘तिरंगा’ के रंगों से जगमगाए सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 4:58 PM IST
PM Modi in Sydney
PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस को भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगाया गया। मोदी ने बुधवार को इन प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया।

इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज भी थे। सिडनी हार्बर ब्रिज दुनिया के सबसे बड़े स्टील निर्मित चाप सेतु (आर्क ब्रिज) के तौर पर प्रसिद्ध है। यह सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट से नॉर्थ शोर तक फैला हुआ पुल है।

यह सिडनी ओपेरा हाउस और सिडनी हार्बर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। ओपेरा हाउस सिडनी का सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है। यह एक बहुउद्देशीय प्रदर्शन कला प्रतिष्ठान है। भवन में रेस्तरां और एक पेशेवर रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है। 2007 में ओपेरा हाउस को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया था।

इन दोनों स्थलों को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से जगमग किए जाने से एक दिन पहले मंगलवार रात वेस्टर्न सिडनी में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में 21 हजार लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मोदी के साथ अल्बनीज भी थे। मोदी और अल्बनीज ने द्विपक्षीय चर्चा के लिए बुधवार को सिडनी में मुलाकात भी की जिससे दोनों देशों के बीच मित्रता और प्रगाढ़ हुई।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 4:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement