facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Farm Loan Waiver: ₹75,000 तक का लोन पूरी तरह माफ, तमिलनाडु के 14.43 लाख किसानों को फायदा

Advertisement

तमिलनाडु सरकार ने 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच सहकारी बैंकों से लिए गए 75,000 रुपये तक के फसल लोन माफ करने का फैसला किया है।

Last Updated- June 16, 2026 | 1:57 PM IST
Indian Farmer
प्रतीकात्मक फोटो

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को घोषणा की कि 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच सहकारी बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए 75,000 रुपये तक के फसल लोन पूरी तरह माफ किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, इस फैसले से राज्य के 14.43 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार पर 5,932 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा, लेकिन इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

सचिवालय में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि 75,000 रुपये से अधिक का लोन लेने वाले किसानों को भी 35,000 रुपये तक की लोन माफी का लाभ मिलेगा।

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह फैसला किसानों की मांग के बाद लिया गया है। पिछले महीने राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों से लोन लेने वाले छोटे और सीमांत किसानों के लिए 50,000 रुपये तक के लोन माफ करने की घोषणा की थी। नई घोषणा उसी योजना का संशोधित रूप है।

ये भी पढ़ें… NEET री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी रोक, सरकार ने क्यों लिया फैसला?

बयान में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सरकारी लोन माफी योजनाओं के लिए मॉडल ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार, सरकार को फसल लोन माफी की पूरी राशि 45 से 60 दिनों के भीतर जारी करनी होती है।

₹6,000 करोड़ की लोन माफी

सरकार ने कहा कि राज्य सरकार की मौजूदा वित्तीय स्थिति और संसाधनों को देखते हुए भी मुख्यमंत्री ने इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच फसल लोन लेने वाले 14.43 लाख किसानों के लिए लगभग 6,000 करोड़ रुपये की लोन माफी को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि यह फसल लोन माफी आगामी खेती के मौसम के लिए नया ऋण लेने के इच्छुक किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

Advertisement
First Published - June 16, 2026 | 1:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement