facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Tamil Nadu: जहरीली शराब ने ली 34 लोगों की जान, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती

Advertisement

Tamil Nadu: जिलाधिकारी ने कल्लाकुरिचि में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अवैध देशी शराब पीने से 109 लोग बीमार हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

Last Updated- June 20, 2024 | 11:46 AM IST
Spurious liquor tragedy in Kallakurichi
Spurious liquor tragedy in Kallakurichi

तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में अवैध देशी शराब पीने से अबतक 34 लोगों की जान चली गई। वहीं, 100 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की सूचना जिलाधिकारी एम. एस प्रशांत ने गुरुवार को दी।

जिलाधिकारी ने कल्लाकुरिचि में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अवैध देशी शराब पीने से 109 लोग बीमार हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस हालात से निपटने के लिए पास के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों सहित पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों को सेवा में लगाया गया है। इसके अलावा लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली कई एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद हैं।

रिपोर्टे के मुताबिक, अवैध शराब बेचने के आरोप में 49 वर्षीय के गोविंदराज उर्फ कन्नुकुट्टी नामक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और 200 लीटर से अधिक शराब जब्त की।

पुलिस ने शराब के नमूनों को विल्लुपुरम की एक फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा था, जहां पता चला कि शराब में जहरीला मेथनॉल मोजूद है।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम एमके स्टालिन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है। मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी गोकुलदास सहित एक सदस्यीय आयोग की घोषणा की गई, रिपोर्ट 3 महीने के भीतर सौंपी जाएगी।

बीमार पड़ने पर अस्पताल भागे लोग

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को कल्लकुरिची शहर और आस-पास के इलाकों के लोगों ने करुणापुरम में तस्करों द्वारा बेची गई अवैध शराब पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही कई लोगों ने चक्कर, सिर दर्द, उल्टी, जी मिचलाना, पेट दर्द और आंखों में जलन होने की शिकायत की। इन सभी लोगों को उनके परिवार के सदस्य शहर के एक निजी अस्पताल और कल्लकुरिची सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गए। जहां 10 लोगों की मौत हो गई।

अफसरों के खिलाफ कार्रवाई

शराब कांड के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने CB-CID ​​जांच के आदेश दिए। साथ ही जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का ट्रांसफर करने के बाद एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है।

कल्लाकुरिची के एसपी समय सिंह मीना को भी सस्पेंड कर दिया गया और उनकी जगह रजत चतुर्वेदी को नया एसपी नियुक्त किया। इसके अलावा, कई अन्य पुलिस अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement