facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्‍य प्रदेश के GSDP में 11% से अधिक की उछाल, DyCM देवड़ा बोले- 2028-29 तक दोगुना करने का लक्ष्य 

Advertisement

समीक्षा पेश करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश ने 2028-29 तक जीएसडीपी को मौजूदा स्तर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

Last Updated- March 11, 2025 | 9:23 PM IST
Jagdish Devda
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा | फाइल फोटो

गत एक वर्ष में मध्‍य प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 11.05 फीसदी की दर से बढ़ा है। मंगलवार को विधानसभा में पेश की गई आर्थिक समीक्षा के मुताबिक राज्य का सकल घरेलू उत्‍पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024-25 के प्रचलित भावों पर 15,03,395 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। वर्ष 2023-24 में यह 1,35,809 करोड़ रुपये था।

समीक्षा पेश करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश ने 2028-29 तक जीएसडीपी को मौजूदा स्तर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। समीक्षा के मुताबिक वर्ष 2024-25 में स्थिर भावों पर जीएसडीपी 7,12,260 करोड़ रुपये है जो वर्ष 2023-24 में 6,71,636 करोड़ रुपये रहा। यह 6.05 प्रतिशत की वास्‍तविक वृद्धि दर्शाता है।

मध्य प्रदेश  की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2024-25 में प्रचलित भावों पर 1,52,615 हो गई है। गौरतलब है कि 2011-12 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय केवल 38,497 रुपये थी। समीक्षा के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्‍व अधिशेष 1700 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि राजकोषीय घाटा जीएसडीपी के 4.11 प्रतिशत तक सीमित रहेगा।

2024-25 में जीएसडीपी में प्राथमिक क्षेत्र का योगदान 46 फीसदी से अधिक रहा। वहीं द्वितीयक क्षेत्र का योगदान 19 फीसदी और तृतीयक क्षेत्र का योगदान 36.61 फीसदी रहा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार बुधवार 12 मार्च को अपना दूसरा बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि इस बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं से संबंधित घोषणाओं को प्रमुखता दी जाएगी।

Advertisement
First Published - March 11, 2025 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement