facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Technotex 2023: तकनीकी कपड़ों पर मुंबई में प्रदर्शनी ‘टेक्नोटेक्स’ का होगा आयोजन

तकनीकी कपड़ों पर केंद्रित यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी तक चलेगी। सक्सेना ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक देशों से 250 से अधिक खरीदारों के आने की उम्मीद है।

Last Updated- February 17, 2023 | 7:59 PM IST
Technotex 2023: Exhibition 'Technotex' to be organized in Mumbai on technical textiles
Textile value chain

जर्मनी, स्विट्जरलैंड, रूस और दक्षिण कोरिया समेत 30 देशों के 250 से भी अधिक खरीदारों के 22 फरवरी से मुंबई में शुरू होने वाली ‘टेक्नोटेक्स 2023’ प्रदर्शनी में हिस्सा लेने की उम्मीद है। कपड़ा मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजीव सक्सेना ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तकनीकी कपड़ों पर केंद्रित यह प्रदर्शनी 22 से 24 फरवरी तक चलेगी। सक्सेना ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 30 से अधिक देशों से 250 से अधिक खरीदारों के आने की उम्मीद है।

इस तीन-दिवसीय प्रदर्शनी में कारोबारों के बीच बैठकों के अलावा संगोष्ठियों एवं सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल प्रदर्शनी के अंतिम दिन सीईओ फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे।

सक्सेना ने उम्मीद जताई कि इस दौरान भारत में तकनीकी कपड़े बनाने के लिए कुछ समझौते किए जा सकते हैं। इसमें महाराष्ट्र आयोजक राज्य के तौर पर शामिल होगा जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं मध्य प्रदेश भागीदार राज्य के तौर पर शिरकत करेंगे।

First Published - February 17, 2023 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट