facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर पलटी मारने का आरोप लगाया, कहा- मैंने उन्हें पिता के बराबर माना

Advertisement

तेजस्वी यादव ने कहा- क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार फिर पलटी नहीं मारेंगे?

Last Updated- February 12, 2024 | 3:36 PM IST
CM Nitish Kumar attended refreshments at Raj Bhavan, gave statement on absence of RJD leader Tejashwi Yadav राजभवन में जलपान में शामिल हुए CM नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर दिया बयान

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा पिता तुल्य माना है और उन्हें नहीं पता कि किस वजह से वह ‘महागठबंधन’ छोड़कर भाजपा नीत राजग में लौटने के लिए मजबूर हुए।

विधानसभा में कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा लाए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तेजस्वी ने रिकॉर्ड नौवीं बार और पांच साल के कार्यकाल के भीतर तीसरी बार शपथ लेने को लेकर भी मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा कि ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने नीतीश कुमार को हमेशा ‘दशरथ’ की तरह माना। मुझे नहीं पता कि किस वजह से वह महागठबंधन को धोखा देने को मजबूर हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा बिहार में ‘महागठबंधन’ सरकार से डरी हुई थी… क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार फिर पलटी नहीं मारेंगे?’’

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 3:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement