facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अयोध्या में शीघ्र बनेगा ‘मंदिर संग्रहालय’ : उप्र सरकार

Advertisement

संग्रहालय में मंदिर के विभिन्न पहलुओं जैसे उसके डिजाइन, निर्माण आदि को प्रदर्शित करने वाली अलग-अलग दीर्घाएं होंगी।

Last Updated- September 02, 2023 | 4:07 PM IST
Ayodhya

उत्तर प्रदेश सरकार ने देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए अयोध्या में एक संग्रहालय बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार इस परियोजना के लिए एक विस्तृत खाका तैयार कर रही है। अयोध्या के आयुक्त गौरव दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह मंदिर 10 एकड़ से अधिक भूमि पर बनाये जाने की योजना है और इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक प्रस्तुतीकरण दिया गया । उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि का चयन अभी नहीं किया गया है।

दयाल के अनुसार संग्रहालय में मंदिर के विभिन्न पहलुओं जैसे उसके डिजाइन, निर्माण आदि को प्रदर्शित करने वाली अलग-अलग दीर्घाएं होंगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित संग्रहालय की दीर्घाओं में देश के प्रसिद्ध मंदिरों की विशिष्टताओं और वास्तुकला को चित्रों और भित्ति चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें ‘लाइट एंड साउंड शो’ भी आयोजित किया जाएगा।

अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग ने संग्रहालय की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है। कुमार ने कहा, ‘‘इस संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म और इसकी विरासत के बारे में जागरुकता लाना है, साथ ही दर्शन, धार्मिक व्यक्तित्व, धार्मिक केंद्र, हिंदू तीर्थस्थलों को भी यहां प्रदर्शित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि परिसर में एक बगीचा, तालाब, कैफेटेरिया और बेसमेंट में पार्किंग भी बनाये जाने की योजना हैं। तीर्थ नगरी अयोध्या में कम से कम छह हजार मंदिर हैं और सामान्य दिनों में लगभग तीन लाख लोग यहां आते हैं।

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि मकर संक्रांति, राम नवमी, जुलाई-अगस्त में सावन झूला मेला, चौदह कोसी परिक्रमा, अक्टूबर-नवंबर में पंच कोसी परिक्रमा और दीपों के पर्व दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान यहां आने वालों की संख्या लगभग 10 लाख तक हो जाती है। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अगले साल जनवरी में खुलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 2, 2023 | 4:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement