facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BRO प्रोजेक्ट के तहत कार्यरत अस्थायी श्रमिकों को मिलेगा टर्म इंश्योरेंस

Advertisement

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस योजना के तहत अगर परियोजना पर काम करते हुए किसी श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजन को 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

Last Updated- January 13, 2024 | 2:25 PM IST
Defence Minister Rajnath Singh
Representative Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा नियुक्त अस्थायी श्रमिकों के लिए एक ‘टर्म इंश्योरेंस’ योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ‘टर्म इंश्योरेंस’ एक निश्चित अवधि के लिए लिया जाने वाला बीमा होता है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस योजना के तहत अगर परियोजना पर काम करते हुए किसी श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजन को 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, ”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी परियोजना कार्यों के लिए सीमा सड़क संगठन/जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स द्वारा नियुक्त अस्थायी श्रमिकों (सीपीएल) के लिए एक टर्म इंश्योरेंस योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

इसमें कहा गया, ”इस योजना के तहत सीपीएल की किसी भी तरीके से मृत्यु पर उनके परिवार/निकट संबंधियों को बीमा के रूप में 10 लाख रुपये मूल्य की बीमा राशि प्रदान की जायेगी।।”

मंत्रालय ने बताया कि यह योजना देश के दूरदराज के इलाकों में काम करने वाले सीपीएल को सामाजिक सुरक्षा देगी और उनके लिए कल्याणकारी होगी। मंत्रालय ने बताया कि यह योजना अस्थायी श्रमिकों के परिवारों की आजीविका सुरक्षित करने में अहम साबित होगी।

Advertisement
First Published - January 13, 2024 | 2:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement