facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की निविदा फिर से जारी, 2,469 करोड़ रुपये की होगी परियोजना: RLDA

Advertisement

प्रस्ताव आवेदन (आरएफपी) दस्तावेज के मुताबिक बोली के पहले की कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली में होगी और उसके बाद साइट विजिट होगी।

Last Updated- October 14, 2024 | 11:13 PM IST
Private sector interested in polishing railway stations

एक दशक से अधिक समय की देरी के बाद रेल मंत्रालय ने एक बार फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना की कवायद शुरू की है। रेलवे के स्टेशन विकास निकाय रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नवीनतम निविदा के मुताबिक पुनर्विकास परियोजना 2,469 करोड़ रुपये में क्रियान्वित की जाएगी। मंत्रालय को मंत्रालय को पहली निविदा का आकार घटाना पड़ा था।

आरएलडीए ने एक बयान में कहा है, ‘समग्र विकास योजना में स्टेशन को एकीकृत परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है, जिसमें बाधारहित तरीके से रेल, मेट्रो, बस व परिवहन के अन्य माध्यमों को जोड़ा जा सके और यात्रियों को बाधारहित कनेक्टिविटी की सुविधा मिल सके।’

प्रस्ताव आवेदन (आरएफपी) दस्तावेज के मुताबिक बोली के पहले की कॉन्फ्रेंस मंगलवार को नई दिल्ली में होगी और उसके बाद साइट विजिट होगी।

इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि ताजा निविदा में उद्योग की हर तरह की चिंता का ध्यान में रखा गया है और एक साल से ज्यादा तक कई दौर के परामर्श के बाद दस्तावेज तैयार किए गए हैं।

इस परियोजना के तहत पहाड़गंज और अजमेरी गेट की ओर दो रैखिक स्टेशन भवनों का निर्माण, आगमन और प्रस्थान प्लाजा वाले एयर-कॉन्कोर्स, वेटिंग एरिया, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं, खुदरा क्षेत्र और यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य सेवाएं शामिल हैं।

शुरुआत में यह परियोजना सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी के माध्यम से पूरी की जानी थी, जिसे सितंबर 2022 में बदल दिया गया और केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद इसे इंजीनियरिंग खरीद निर्माण (ईपीसी) मोड में कर दिया गया।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement