facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर तनाव, व्यापारिक गतिविधियां हुई ठप, अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

Advertisement

हिंसा के बाद सीमा पर आवागमन रोक दिया गया है और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

Last Updated- October 04, 2023 | 3:41 PM IST
india and nepal border
File Photo

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के करीब नेपाल के सीमावर्ती कस्बे नेपालगंज में सांप्रदायिक हिंसा के चलते तनाव का माहौल है। हिंसा के चलते भारत-नेपाल सीमा को सील करते हुए आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। सीमा बंद होने के चलते नेपाल को माल ले जा रहे सैकड़ों ट्रक भारत की सीमा में ही खड़े हो गए हैं। हिंसा के चलते दोनों देशों के सीमा क्षेत्रों में कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है।

हिंसा की शुरुआत बहराइच से सटे नेपाल के बांका जिले के नेपालगंज कस्बे में बीते दिनों एक संप्रदाय के जुलूस में उत्तेजक नारे लगाए जाने के बाद हुई। मंगलवार को नेपालगंज में सद्भावना रैली निकाली जा रही थी जिसके दौरान पत्थरबाजी और हमला हुआ। उसके बाद पूरे नेपालगंज में हिंसा शुरू हो गया। दुकानों व गाड़ियों को आग लगाने और लोगों से मारपीट की खबरें हैं। इस हिंसा में अब तक 13 लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की है।

यह भी पढ़ें : Caste Census: बिहार के बाद UP में भी जातीय सर्वे की मांग, सपा-बसपा-कांग्रेस ने उठाई आवाज

हिंसा के बाद सीमा पर आवागमन रोक दिया गया है और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सीमा सशस्त्र बलों के जवानों ने बहराइच जिले के पांच थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है और एलर्ट जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बहराइच के करीब नेपाल की तरफ नेपालगंज और भारतीय क्षेत्र में रुपईडीहा प्रमुख बाजार हैं जहां से दोनों देशों के लोग खरीदारी करते हैं। इन इलाकों में हर रोज 10 करोड़ रुपये का कारोबार दोनो देशों के बीच होता है। इसके अलावा नेपाल में अनाज, सब्जी, ईंधन, खाद्य तेल से लेकर कई अन्य सामान भारत से इसी रास्ते से जाता है। उपद्रव के बाद सीमा सील होने से सैकड़ों ट्रक सीमावर्ती क्षेत्र में ही फंसे हैं। कारोबारियों का कहना है कि वाहनों के खड़े होने की दशा में 5000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक प्रतिदिन किराया देना पड़ेगा और काफी सामान खराब होने की आशंका है। नेपाल में काठमांडू, लुकला, पोखरा जैसे शहरों को जाने वाले भारतीय पर्यटक बड़ी तादाद में नेपालगंज से हवाई सेवा का उपयोग करते हैं। सीमा बंद होने से पर्यटकों की आवाजाही भी बंद हो गयी है।

बहराइच के पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के मुताबिक इस जिले की नेपाल सीमा पर हर दिन एक लोग व 10000 वाहन एक से दूसरे देश आते-जाते हैं। वर्तमान हालात में भारतीयों को नेपाल जाने से रोक दिया गया है जबकि नेपाली नागरिकों को परिचय पत्र दिखाने पर जाने दिया जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement