facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लश्कर जैसे आतंकियों को दी थी पनाह; कश्मीर के चार मकानों की कुर्की में मिले कई राज

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 3:54 PM IST
Naxa

विशेष जांच इकाई (SIU-2), श्रीनगर ने सोमवार को चार मकानों को कुर्क किया जिनमें आतंकवादी छिपे हुए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि SIU के अधिकारियों ने जिन चार मकानों को कुर्क किया है, उनमें से तीन श्रीनगर के बरथाना इलाके में स्थित हैं, जबकि चौथा शहर के संगम-ईदगाह इलाके में है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूए(पी))की धारा 25, 2 (जी))(ii) के साथ पठित, के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कुर्की आदेश जारी किए गए थे।’’

श्रीनगर में आवासीय मकान शाहीना/आसिफ नाथ, अल्ताफ अहमद डार और मुदासिर अहमद मीर के हैं। संगम-ईदगाह स्थित मकान अब्दुल रहमान भट का है। उन्होंने कहा, ‘‘SIU टीम ने निर्देश दिया है कि निर्दिष्ट प्राधिकार की पूर्व अनुमति के बिना कुर्क की गई संपत्तियों में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए।’’

आतंकवाद से संबंधित मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ)/लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन के सक्रिय आतंकवादियों को छुपाने और अन्य सहायता प्रदान करने में एक मॉड्यूल शामिल पाया गया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। अधिकारियों ने कहा, ‘‘जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आतंकवादियों को उक्त मकानों में पनाह दी गई थी।’’

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement