facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कपड़ा मंत्रालय ने PLI योजना के लिए नए आवेदन मांगे, 31 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

Advertisement

कपड़ा मंत्रालय का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने भारत से आने वाले माल पर 50 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की है।

Last Updated- August 08, 2025 | 11:46 PM IST
Textile Industry

कपड़ा मंत्रालय ने आज बताया कि उद्योग जगत के अनुरोधों के कारण उसने कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।

कपड़ा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है, ‘उद्योग के हितधारकों की मांग को देखते हुए कपड़ा मंत्रालय ने एमएमएफ परिधान, एमएमएफ फैब्रिक्स और तकनीकी वस्त्र उत्पादों के लिए पीएलआई योजना के तहत इच्छुक कंपनियों से नए आवेदन आमंत्रित करने के लिए योजना का पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।’ आवेदन के लिए पोर्टल 31 अगस्त तक खुला रहेगा।

कपड़ा मंत्रालय का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ने भारत से आने वाले माल पर 50 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की है। 25 फीसदी शुल्क 7 अगस्त से लागू हो गया है और अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क 28 अगस्त से लागू किया जाएगा। इस फैसले से कपड़ा जैसे श्रम आधारित क्षेत्र के बुरी तरह प्रभावित होने के आसार हैं। नए आवेदन के लिए भी योजना के दिशानिर्देश पहले जैसे ही रहेंगे। बयान में कहा गया है, ‘मंत्रालय सभी इच्छुक कंपनियों को इस मौके का फायदा उठाने और तय समयसीमा के भीतर आवेदन दाखिल करने का आग्रह करता है।’

केंद्र सरकार ने सितंबर 2021 में कपड़ा उद्योग के लिए पीएलआई योजना की मंजूरी दी थी, जिसमें मानव निर्मित फाइबर परिधान और एमएमएम फैब्रिक्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पांच साल की अवधि के लिए 10,683 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। अब तक, कपड़ा क्षेत्र के लिए पीएलआई के तहत केंद्र ने 80 आवेदन स्वीकार किए हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकार का लक्ष्य पीएलआई योजना के तहत 500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करने की है।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement