facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गलवान, तवांग में भारतीय सेना ने जो बहादुरी और साहस दिखाया, वह सराहनीय है : राजनाथ

Advertisement
Last Updated- December 17, 2022 | 12:47 PM IST
Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि गलवान घाटी संघर्ष और अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हालिया गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने जो बहादुरी और साहस का प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है और इसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है।

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) में अपने संबोधन में राजनाथ ने चीन के साथ सीमा विवाद से निपटने की सरकार की रणनीति पर ‘‘संदेह’’ करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वह गलवान हो या तवांग, सशस्त्र बलों ने जिस तरह से बहादुरी और वीरता का प्रदर्शन किया, उसके लिए उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।’’ राजनाथ ने कहा, ‘‘हमने विपक्ष के किसी भी नेता की मंशा पर कभी सवाल नहीं उठाया, हमने केवल नीतियों के आधार पर बहस की है। राजनीति सच्चाई पर आधारित होनी चाहिए।

लंबे समय तक झूठ के आधार पर राजनीति नहीं की जा सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समाज को सही रास्ते की ओर ले जाने की प्रक्रिया को ‘राजनीति’ कहा जाता है। हमेशा किसी की मंशा पर संदेह करना, इसका कारण मेरी समझ में नहीं आता।’’ राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का कद काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब भारत विश्व मंच पर एजेंडा सेट करने की दिशा में काम कर रहा है।

Advertisement
First Published - December 17, 2022 | 12:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement