facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Heatwave: भीषण लू से देश बेहाल, स्वास्थ्य के साथ-साथ आ​र्थिक संकट का भी खतरा

Advertisement

पूरा देश इस समय इतिहास में सबसे तीव्र लू की चपेट में है। कई उत्तरी राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

Last Updated- June 11, 2025 | 10:19 PM IST
Weather: Hot Summer day in Delhi

पूरा देश इस समय इतिहास में सबसे तीव्र लू की चपेट में है। कई उत्तरी राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली, लखनऊ और राजस्थान के कुछ शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। दिल्ली समेत कई नगरों में तो बढ़ते तापमान के कारण रेड अलर्ट तक जारी किया गया है। कई जगह स्वास्थ्य चिंताएं पैदा हो गई हैं और एहतियाती उपाय के तौर पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऐसे हालात उस समय बने हैं जब इससे पहला साल यानी 2024 भी विश्व स्तर पर अब तक का सबसे गर्म वर्ष घोषित किया गया था।

जलवायु परिवर्तन का आ​र्थिक प्रभाव भी उतना ही खतरनाक है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण वर्ष 2030 तक वैश्विक स्तर पर अनुमानित तौर पर लगभग 8 करोड़ नौकरियां जा सकती हैं। इनमें अकेले भारत से ही 3.4 करोड़ नौकरीपेशा प्रभावित हो सकते हैं।

बेतहाशा गर्मी की वजह से काम के घंटे बुरी तरह प्रभावित होते हैं। इसका सीधा असर जीडीपी पर दिखता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, गर्मी और उमस से श्रम घंटे कम होने के कारण इस दशक के अंत तक देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को 4.5% तक का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

देश में पिछले कुछ वर्षों से हीटवेव यानी भीषण लू के दिनों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। इस साल, जम्मू-कश्मीर जैसे आम तौर पर ठंडे क्षेत्रों में भी मई में छह दिन भीषण लू वाले दर्ज किए गए। भीषण लू की घटनाओं में वृद्धि का मानवीय जीवन पर बहुत ही विनाशकारी प्रभाव देखने को मिला है। वर्ष 2014 और 2022 के बीच हजारों लोगों ने हीट स्ट्रोक के कारण अपनी जान गंवाई है। इससे सबसे अ​धिक 1,908 मौतें 2015 में दर्ज की गईं। यही नहीं, मौसम विशेषज्ञों और एजेंसियों के अनुसार भारत में तीव्र लू के दिनों में 2030 से 2040 तक तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement