facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज एक्ट्रेस Jaya Prada की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा, जानें पूरा मामला

Advertisement

जया प्रदा चेन्नई में एक थिएटर चलाती थीं, जिसे उन्होंने आर्थिक घाटे के कारण बाद में बंद कर दिया था। इस वजह से थिएटर में काम करने वाले कर्मचारियों ने उनके खिलाफ आवाज उठाई थी।

Last Updated- August 12, 2023 | 12:38 PM IST
File Photo: Veteran actress Jaya Prada

Jaya Prada Sentenced 6 Month Jail: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और राजनेता जया प्रदा (Veteran actress Jaya Prada) को चेन्नई की एक अदालत ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसके अलावा, कोर्ट ने उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जानें क्या है पूरा मामला

जया प्रदा चेन्नई में एक थिएटर चलाती थीं, जिसे उन्होंने आर्थिक घाटे के कारण बाद में बंद कर दिया था। इस वजह से थिएटर में काम करने वाले कर्मचारियों ने उनके खिलाफ आवाज उठाई थी।

कर्मचारियों ने एक्ट्रेस पर वेतन और ईएसआई के पैसे का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद, ‘लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन’ ने जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स राम कुमार और राजा बाबू के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में केस फाइल किया था। बता दें कि जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स को इस मामले में अब दोषी पाया गया है।

यह भी पढ़ें : Rajinikanth की दीवानगी! थिएटरों से कंपनियों तक बिखरा जलवा, दो साल बाद पहले पर्दे पर वापसी

जया प्रदा ने कथित तौर पर केस को स्वीकार कर लिया है और थिएटर कर्मचारियों के सभी बकाया राशि का भुगतान करने का वादा भी किया है। हालांकि, जया प्रदा ने अदालत से मामले को खारिज करने की अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया और उन्हें जुर्माने के साथ जेल की सजा भी सुना दी।

जया प्रदा एक्टिंग छोड़ तेलुगू देशम पार्टी में हुईं थी शामिल

जया प्रदा ने 1994 में अपने करियर की पीक के दौरान इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ज्वाइन कर के राजनीति की दुनिया में कदम रखा। उसके बाद जया प्रदा राज्यसभा सांसद और फिर लोकसभा सांसद बनीं। फिर 2019 में उन्होंने टीडीपी का साथ छोड़ा और बीजेपी में शामिल हो गईं।

यह भी पढ़ें : करीना कपूर ने ताजा फलों, सब्जियों के ब्रांड ‘Pluckk’ में हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement
First Published - August 12, 2023 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement