facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi-NCR में घर लेने का सपना हुआ और महंगा, 16 फीसदी बढ़े दाम

Advertisement

शीर्ष आठ शहरों में घरों की कीमतें साल-दर-साल आधार पर आठ फीसदी बढ़ी हैं।

Last Updated- June 14, 2023 | 12:22 PM IST
Home Loan

बेहतर मांग और निर्माण की ऊंची लागत के कारण चालू साल की जनवरी-मार्च तिमाही में Delhi-NCR में घरों के दाम सबसे ज्यादा 16 फीसदी बढ़े हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह रिपोर्ट रियल्टी कंपनियों के निकाय क्रेडाई, रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स तथा डेटा विश्लेषण कंपनी लियासेस फोरास ने तैयार की है, जिसे बुधवार को जारी किया गया। इनमें देश के शीर्ष आठ शहरों में 2023 की पहली तिमाही में आवास कीमतों की जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष आठ शहरों में घरों की कीमतें साल-दर-साल आधार पर आठ फीसदी बढ़ी हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में घरों के दाम सबसे अधिक 16 फीसदी बढ़े हैं। इसके बाद क्रमशः कोलकाता और बेंगलूरु में 15 फीसदी और 14 फीसदी की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में आवास कीमतें पिछली 11 तिमाहियों से लगातार बढ़ रही हैं। ‘विशेषरूप से द्वारका एक्सप्रेसवे पर दाम 59 फीसदी बढ़े हैं। इसकी मुख्य वजह सेंट्रल पेरिफेरल रोड को खोलना और द्वारका एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग-8 से जोड़ने वाला लूप है।’ इसी तरह गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम में आवास कीमतें सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़ी हैं। गोल्फ कोर्स रोड पर घरों के दाम एनसीआर क्षेत्र में सबसे ऊंचे हैं। यहां घर दिल्ली से महंगे हो गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, अहमदाबाद में आवास कीमतें इस साल जनवरी-मार्च के दौरान 11 फीसदी बढ़कर 6,324 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गईं। बेंगलूरु में कीमतें 14 फीसदी बढ़कर 8,748 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जबकि चेन्नई में चार फीसदी की मामूली वृद्धि के साथ 7,395 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।

हैदराबाद में आवासीय संपत्तियों के दाम 13 फीसदी बढ़कर 10,410 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गए। कोलकाता में आवास कीमतें 15 फीसदी बढ़कर 7,211 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं। दिल्ली-एनसीआर में आवास कीमतें 16 फीसदी बढ़कर 8,432 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं। पुणे में घरों के दाम 11 फीसदी की वृद्धि के साथ 8,352 रुपये प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गए। हालांकि, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कीमतें दो फीसदी घटकर 19,219 रुपये प्रति वर्ग फुट पर आ गईं। लियासेस फोरास के प्रबंध निदेशक पंकज कपूर का मानना है कि आने वाले समय में घरों के दाम में मामूली बढ़ोतरी होगी।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 12:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement