facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ इस दिन होगी रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने कहा- अटल बिहारी वाजपेयी दिलदार, फौलादी, एक बहुमुखी कवि

Advertisement

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता त्रिपाठी ने 'सोशल मीडिया मंच' इंस्टाग्राम पर यह घोषणा करते हुए फिल्म के एक नए पोस्टर का भी अनावरण किया।

Last Updated- November 28, 2023 | 3:38 PM IST
The film 'Main Atal Hoon' will be released on this day, Pankaj Tripathi said - Atal Bihari Vajpayee is hearty, steely, a versatile poet

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मंगलवार को घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित उनकी आगामी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता त्रिपाठी ने ‘सोशल मीडिया मंच’ इंस्टाग्राम पर यह घोषणा करते हुए फिल्म के एक नए पोस्टर का भी अनावरण किया।

त्रिपाठी ने लिखा, ‘दिलदार, फौलादी, एक बहुमुखी कवि, नए भारत का स्वप्नदृष्टा दूरदर्शी व्यक्ति। श्री अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

फिल्म निर्माता रवि जाधव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जो ‘नटरंग’ और ‘बालगंधर्व’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसकी पटकथा उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है।

‘मैं अटल हूं’ फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने किया है। वहीं, भावेश भानुशाली और सैम खान फिल्म के सह-निर्माता हैं।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 3:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement