facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कलाप्रेमियों को योगी सरकार का तोहफा, यूपी के हर जिले की कारीगरी से रुबरु करवाएगा ‘कलाकुंभ’ 

Advertisement

सबसे बड़ा आकर्षण उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) से संबंधित विशेष प्रदर्शनी होगी।

Last Updated- July 03, 2025 | 6:44 PM IST
Yogi adityanath
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 दिनों तक आयोजित हो रहे कलाकुंभ में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना एक जिला एक उत्पाद (ओडोओपी) और मिशन शक्ति को विशेष मंच मिलेगा।

इस आयोजन में नारी सुरक्षा, स्वालंबन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शनों का मंच भी सजेगा। राजधानी लखनऊ में 26 सितंबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे कलाकुंभ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को खात तौर से विश्व विभूति सम्मान, कला विभूति सम्मान, आदर्श सम्मान और कला सम्मान से नवाजा जाएगा। कलाकुंभ के दौरान महिला उद्यमियों व ओडीओपी के क्षेत्र में विशेष काम कर रही महिला शल्पियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कलाकुंभ के बारे में जानकारी देते हुए बृहस्पति वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष एस.के. दिवेदी ने बताया कि यह आयोजन भारत के समृद्ध दर्शन, सभ्यताओं, प्राचीन कलाओं एवं संस्कृति जैसे संगीत, कला, साहित्य, मूर्तिकला, चित्रकला व अभिनय कला, हस्तकला व पाक कला की एक आलौकिक झलक पेश करेगा। उन्होंने कहा कि कलाकुंभ के दौरान फाउंडेशन उन युवा महिला उद्यमियों को सम्मानित करेगा जो अपने नवाचार व दृढ़ संकल्प से समाज में सकारात्मक बदलाव लायी हैं।

Also Read | यूपी में बड़े स्तर पर लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए द्वार

भारतीय  सांस्कृतिक संबंध परिषद के उपाध्यक्ष पदमश्री अद्वैत गड़नायक ने बताया कि इस भव्य आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित विशेष प्रदर्शनी होगी। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के हर जिले की विशिष्ट कलाकृतियों, हस्तशिल्प व उत्पादों को रखा जाएगा जो स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान करेगी। ओडीओपी प्रदर्शनी में जिला विशेष के उत्पादों के बनने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी व उन्हें बनाने वाले कारीगरों को बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। कलाकुंभ का एक अन्य खास आकर्षण पाक कला से संबंधित होगा जहां विभिन्न जिलों के प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजनों व पकवानों का स्वाद आगंतुकों को चखने को मिलेगा।

प्रेस वार्ता में मौजूद पूर्व आईपीएस दिनेश चंद्र दुबे ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि कलाकुंभ के दौरान महिला कवियों की प्रतिभागिता वाली काव्य गोष्ठी, महिला साहित्यकारों के अवदान पर चर्चा व उनका सम्मान भी होगा।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement