facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खेलो इंडिया योजना में पिछले तीन वर्ष में 1,677 करोड़ रुपये खर्च हुए: सरकार

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 4:29 PM IST
anurag thakur

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि पिछले तीन वर्ष में खेलो इंडिया योजना के तहत आवंटित 1,775.77 करोड़ रुपये में से 1,677.87 करोड़ रुपये खर्च किये गए। लोकसभा में पी वी मिथुन रेड्डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी।

सदस्य ने खेलो इंडिया योजना का उद्देश्य पूछा था और पिछले तीन वर्ष में इसके तहत खर्च का ब्योरा मांगा था। इस पर, ठाकुर ने बताया कि देश में खेल का दायरा बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं का पता लगाने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया था।

केंद्रीय खेल मंत्री द्वारा सदन में पेश आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के दौरान खेलो इंडिया योजना के तहत 1,775.77 करोड़ रुपये आवंटित किये गए जिसमें से 1,677.87 करोड़ रुपये खर्च हुए।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारी समिति (NLIC) के माध्यम से योजना की निगरानी का प्रावधान है। केंद्रीय मूल्यांकन और निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए NLIC की अध्यक्षता खेल विभाग के सचिव करते हैं।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement