facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गंगा नदी पर स्थित गांवों से निकलने वाले लगभग 2400 नालों की ‘geo tagging’ कराएगी सरकार

Advertisement
Last Updated- May 21, 2023 | 3:58 PM IST
Ganga

गंगा नदी के किनारे मलबा डाले जाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बारे में संज्ञान लेते हुए सरकार नदी किनारे स्थित चार हजार गांवों से निकलने वाले लगभग 2400 नालों की ‘जियो टैगिंग’ करेगी और इनसे ठोस कचरा प्रवाहित होने से रोकने के लिए उपकरण ‘एरेस्टर स्क्रीन’ लगायेगी।

गंगा नदी पर अधिकार सम्पन्न कार्यबल (ईटीएफ) की पिछले महीने हुई 11वीं बैठक के कार्यवृत (मिनट्स) दस्तावेज से यह जानकारी मिली है। बैठक में जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह निर्देश दिया। बैठक के कार्यवृत के अनुसार, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक ने बैठक में बताया कि उत्तरकाशी में सुरंग के निर्माण के कारण इसके मलबे को गंगा नदी के किनारे डाल दिया गया।

इससे नदी के जल में ठोस कचरा प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के किनारे कई स्थानों पर ठोस कचरा डाला जा रहा है जो नदी के जल में जा रहा है। एनएमसीजी के महानिदेशक ने बताया कि इसके कारण जलमल शोधन संयंत्रों में गंदे पानी का शोधन करने में समस्याएं आ रही हैं। कार्यवृत दस्तावेज के अनुसार जल शक्ति सचिव, ग्रामीण विकास सचिव ने कहा कि अमृत 2.0 के कोष का उपयोग नदी जल में जा रहे ठोस कचरे को रोकने एवं स्क्रीन लगाने के लिए किया जा सकता है।

इस संबंध में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से भी सहयोग मांगा गया है। जल शक्ति मंत्री शेखावत ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के तट पर स्थित गांवों से निकलने वाले नालों की ‘जियो टैगिंग’ की जाए और इनसे नदी में ठोस कचरा प्रवाहित होने से रोकने के लिए उपकरण ‘एरेस्टर स्क्रीन’ स्थापित की जाये। दस्तावेज के अनुसार, ‘‘यह निर्णय किया गया कि गंगा नदी के तट पर स्थित सभी गांव (लगभग 4000) से निकलने वाले सभी नालों (लगभग 2400) की ‘जियो टैगिंग’ की जायेगी।’’

इसमें कहा गया है कि ‘जियो टैगिंग’ किये गये नालों की सूचनाएं शहरी स्थानीय निकायों/ आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-2 के साथ साझा की जायेगी ताकि नदी में ठोस कचरा प्रवाहित होने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
First Published - May 21, 2023 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement