facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्नाटक सरकार रामनगर में बनाएगी भव्य राम मंदिर, अयोध्या की तर्ज पर मंदिर बनाने की गई थी सिफारिश

Advertisement

बोम्मई ने कहा कि सरकार अगले दो साल में 1,000 करोड़ रुपये खर्च कर विभिन्न मंदिरों और मठों के लिए विकास एवं जीर्णोद्धार अभियान चलाएगी

Last Updated- February 17, 2023 | 4:05 PM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य के रामनगर जिले के रामदेवरा बेट्टा (पहाड़ी) पर एक ‘भव्य’ राम मंदिर बनाया जाएगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोप्पल जिले में अंजनाद्री पहाड़ी के लिए बेहतर पर्यटक सुविधाएं तैयार की जाएंगी और विभिन्न कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। अंजनाद्री पहाड़ी को भगवान हनुमान की जन्मभूमि माना जाता है।

बोम्मई ने भी कहा कि सरकार अगले दो साल में 1,000 करोड़ रुपये खर्च कर विभिन्न मंदिरों और मठों के लिए विकास एवं जीर्णोद्धार अभियान चलाएगी। उनके पास वित्त विभाग भी है।

उन्होंने विधानसभा में 2023-24 का बजट पेश करते हुए कहा, “रामनगर के रामदेवरा बेट्टा में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।” रामनगर वोक्कालिगा बहुल पुराने मैसूर क्षेत्र का हिस्सा है और माना जाता है कि यह भाजपा का गढ़ नहीं है।

कर्नाटक में इस साल मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं। रामनगर जिले के प्रभारी मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने पिछले साल दिसंबर में बोम्मई से आग्रह किया था कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर रामदेवरा बेट्टा में एक मंदिर के निर्माण के लिए एक विकास समिति गठित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि रामदेवरा बेट्टा को ‘दक्षिण भारत के अयोध्या’ के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement