facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aadhaar-PAN लिंक करने की आखिरी डेट आ रही करीब, चूके तो देने पड़ेंगे इतने पैसै

Advertisement

अगर कोई अंतिम समय में लिंकिंग के लिए आवेदन करता है, तो उसे 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा

Last Updated- June 16, 2023 | 6:06 PM IST
PAN-Aadhaar Linking

करदाताओं के लिए आधार कार्ड को उनके पैन कार्ड से जोड़ने की समय सीमा समाप्त होने में कुछ ही सप्ताह बचे हैं। समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है, लेकिन अगर कोई अंतिम समय में लिंकिंग के लिए आवेदन करता है, तो उसे 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

आयकर विभाग ने ट्वीट करते हुए करदाताओं को समय सीमा न भूलने की याद दिलाई और उन्हें चेतावनी दी कि यदि वे इसे चूकते हैं, तो परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आयकर विभाग ने ट्वीट किया, “आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, सभी पैन धारकों द्वारा, जो छूट की श्रेणी में नहीं आते, 30.06.2023 को या उससे पहले अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। कृपया अपना पैन और आधार आज ही लिंक करें।”

अगर आप आधार और पैन कार्ड को लिंक नहीं करते हैं तो क्या होगा?

यदि करदाता समय सीमा तक अपने आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक नहीं करते हैं, तो उन्हें कुछ दंड भुगतने होंगे:

1. उनका पैन कार्ड इन-एक्टिव या काम करना बंद कर देगा।
2. जब उनकी आय से टैक्स काटा या एकत्र किया जाएगा है, तो उसकी दर हाई रहेगी।
3. उन्हें कोई पेंडिंग टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा और उन रिफंड पर ब्याज भी नहीं दिया जाएगा।

Also read: Oracle में फिर चली छंटनी की तलवार, हजारों कर्मचारियों को लगा झटका

यह जांचने के लिए कि आपका आधार कार्ड आपके पैन कार्ड से ऑनलाइन जुड़ा हुआ है या नहीं, इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर “क्विक लिंक्स” नाम का सेक्शन देखें और उस पर क्लिक करें।
3. “लिंक आधार स्टेटस” वाले विकल्प को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
4. अगले पेज पर आपको दो खाली फ़ील्ड दिखाई देंगे जहां आपको अपना पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करना होगा।
5. संख्या दर्ज करने के बाद, स्टेटस की जांच करने के लिए सर्वर की प्रतीक्षा करें।

Also read: GST काउंसिल की बैठक 11 जुलाई को, टैक्स चोरी और ऑनलाइन गेमिंग पर करेगी चर्चा

6. अगर आपका आधार और पैन पहले से ही लिंक हैं, तो एक संदेश दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा, “आपका पैन पहले से ही दिए गए आधार से लिंक है।”
7. अगर लिंक नहीं हैं, तो एक संदेश कहेगा “पैन आधार से लिंक नहीं है।” उन्हें लिंक करने के लिए, “लिंक आधार” विकल्प पर क्लिक करें।
8. यदि लिंक करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है, तो आपको एक संदेश दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा, “आपका आधार-पैन लिंकिंग अनुरोध वैरिफाई के लिए UIDAI को भेज दिया गया है।”
9. आप होमपेज पर वापस जाकर और “लिंक आधार स्टेटस” लिंक पर क्लिक करके बाद में स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement