facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जनवरी के बाद सबसे गर्म दिन रहा

Delhi Weather update: राष्ट्रीय राजधानी में 14 मार्च को 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है।

Last Updated- March 20, 2024 | 11:26 PM IST
Heatwave

Delhi Weather update: दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जनवरी के बाद से दर्जा किया गया अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 14 मार्च को 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है।

आईएमडी के मुताबिक दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत से 26 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग कार्यालय ने बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 229 के साथ ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

First Published - March 20, 2024 | 11:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट