facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

घटी कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में 760 नए मामले सामने आए

Advertisement

बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

Last Updated- January 04, 2024 | 1:42 PM IST
corona

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 760 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,423 दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में केरल और कर्नाटक में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना है।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के कारण पांच दिसंबर के बाद कोविड-19 के मामलों में इजाफा हुआ। वर्ष 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद इसके चरम पर पहुंचने के दौरान संक्रमितों की दैनिक संख्या लाखों में थी।

महामारी की शुरुआत के बाद से करीब चार साल में देश भर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और संक्रमण से 5.3 लाख लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। भाषा योगेश सुरभि
सुरभि

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement