facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रामीण इलाकों में ‘सेनेटरी पैड’ के इस्तेमाल का आंकड़ा बढ़कर 45% हुआ: मांडविया

Advertisement

मांडविया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सेनेटरी पैड का इस्तेमाल 11-12 प्रतिशत बढ़कर 45 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

Last Updated- December 14, 2023 | 4:31 PM IST
Union Health Minister Mansukh Mandaviya
File Photo: Union Health Minister Mansukh Mandaviya

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले तीन वर्ष में देशभर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना केंद्रों के माध्यम से 35 करोड़ से अधिक ‘जन औषधि सुविधा सेनेटरी पैड’ बेचे गए हैं। मांडविया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सेनेटरी पैड का इस्तेमाल 11-12 प्रतिशत बढ़कर 45 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

उन्होंने महिलाओं और बच्चों के विकास के मोर्चे पर पिछले नौ वर्षों में सरकार की उपलब्धियों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार के शासन में देश में महिलाओं की भूमिका और स्थिति में भारी बदलाव आया है।

मांडविया ने कहा की महिलाओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत महिलाओं को एक रुपये में सेनेटरी पैड दिए जा रहे हैं। ये पैड 10,000 से अधिक जन औषधि केंद्रों में बेचे जा रहे हैं।

मांडविया ने कहा, ‘‘पिछले तीन वर्षों में ग्रामीण महिलाओं में सेनेटरी पैड का इस्तेमाल 11-12 प्रतिशत से बढ़कर 45 प्रतिशत हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह लगभग 30 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत तक पहुंच गया है।’’

इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 4:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement