facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के लिए विकास का रास्ता चीन जैसा नहीं होगा: आदिल जैनुलभाई

Advertisement

जैनुलभाई ने कहा कि विश्व बैंक के अनुसार चीन की मजबूत वृद्धि निवेश और निर्यात उन्मुख विनिर्माण पर आधारित रही है।

Last Updated- May 25, 2024 | 2:51 PM IST
China India
Representative Image

भारत के विकास मिशन पर आगे बढ़ने के साथ यह साफ है कि उसका रास्ता चीन जैसा नहीं होगा, क्योंकि वहां अलग वातावरण और क्षमताएं हैं। क्षमता निर्माण आयोग के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक विकसित देश बनाने का सपना सामने रखा है, और इस बारे में कई दृष्टिकोण हैं और ”हम मानते हैं कि यह अलग तरह से होगा।”

उन्होंने कहा, ”भारत के लिए विकास का रास्ता चीन के विकास पथ के समान नहीं होगा। अगले 25 वर्षों के लिए भारत की वृद्धि का मॉडल चीन जैसा नहीं होगा। यह एक अलग वातावरण है और भारत की क्षमताएं अलग हैं।”

जैनुलभाई ने कहा कि विश्व बैंक के अनुसार चीन की मजबूत वृद्धि निवेश और निर्यात उन्मुख विनिर्माण पर आधारित रही है। यह एक ऐसा नजरिया है, जो काफी हद तक अपने चरम पर पहुंच गया है।

इससे आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय असंतुलन पैदा हो गया है। उन्होंने यहां बृहस्पतिवार को भारत के महावाणिज्य दूतावास के एक विशेष कार्यक्रम ‘डेवलप्ड इंडिया एट 2047’ में यह बात कही।

Advertisement
First Published - May 25, 2024 | 2:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement