facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जिन लोगों ने ‘शक्ति’ को नष्ट करने का प्रयास किया, उनका हाल पुराणों में अंकित है: मोदी

मोदी ने कहा, ‘‘दस वर्ष पहले मैं चुनावी जनसभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा, घोर संकट के दौर से गुजर रहा था।

Last Updated- April 06, 2024 | 1:59 PM IST
PM Modi in Bihar
File Photo

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई ‘शक्ति’ के खिलाफ है, लेकिन जिन लोगों ने ‘शक्ति’ को नष्ट करने का प्रयास किया है, उनका क्या हाल हुआ है, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है। मोदी ने मां शाकम्भरी की धरती सहारनपुर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा यह स्थान मां शक्ति का स्थान है, ये मां शक्ति की साधना का स्थान है और हिंदुस्तान के हर कोने में शक्ति की उपासना हमारी स्वाभाविक, आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा है।

हम वह देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। जिन-जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट करने का प्रयास किया है, उन सबका क्या हाल हुआ है, ये इतिहास और पुराणों में अंकित है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘दस वर्ष पहले मैं चुनावी जनसभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा, घोर संकट के दौर से गुजर रहा था। तब मैंने आपको गारंटी दी थी कि मैं देश झुकने नहीं दूंगा, देश रुकने नहीं दूंगा।’’

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की आठ संसदीय सीट पर मतदान होगा। ये सीट हैं- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत। मतों की गिनती चार जून को होगी।

First Published - April 6, 2024 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट