facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में अप्रैल के दौरान घटी बिजली की खपत, यह रहा कारण

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 3:13 PM IST
electricity consumption

देश में बिजली खपत (Power consumption) लगातार दूसरे महीने अप्रैल में 1.1 प्रतिशत घटकर 130.57 अरब यूनिट रही।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में बिजली खपत 132.02 अरब यूनिट रही थी जो अप्रैल 2021 में 117.08 अरब यूनिट थी।

विभिन्न इलाकों में हो रही बारिश से एसी, कूलर जैसे उपकरणों का उपयोग पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले कम होने से बिजली खपत कम हुई है।

देश के विभिन्न भागों में बारिश से इस साल मार्च में भी बिजली खपत प्रभावित हुई। यह मार्च में 126.82 अरब यूनिट रही जो एक साल पहले इसी महीने में 128.47 अरब यूनिट थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मार्च और अप्रैल में बारिश नहीं होती, तब बिजली खपत में अच्छी वृद्धि होती। उनका कहना है कि बारिश से बिजली की मांग कम हुई है क्योंकि लोग पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले एसी, कूलर जैसे उपकरणों का कम उपयोग कर रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार बिजली की अधिकतम मांग अप्रैल में बढ़कर 2,15,880 मेगावॉट पहुंच गयी। इससे पिछले साल अप्रैल 2022 में यह 2,07,230 मेगावॉट थी। बिजली मंत्रालय के अनुसार इस साल बिजली की अधिकतम मांग इस गर्मी के मौसम में 2,29,000 मेगावॉट पहुंचने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 3:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement