facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नियामक ने 2 दवाओं को नकली बताया, कहीं आप भी तो नहीं ले रहे… ये है नाम

Advertisement

सीडीएससीओ अलर्ट में उन ब्रांडों के नाम बताए गए हैं जिनके नमूने नकली पाए गए, लेकिन अलर्ट में दवा निर्माता कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

Last Updated- December 27, 2024 | 10:03 PM IST
The regulator declared 2 medicines fake, are you also taking them…these are the names नियामक ने 2 दवाओं को नकली बताया, कहीं आप भी तो नहीं ले रहे… ये है नाम

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने शुक्रवार को दो दवाओं के कुछ बैचों को नकली करार दिया और 111 अन्य दवाओं और फॉर्मूलेशन को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं बताया।

सीडीएससीओ के नवंबर 2024 के मासिक अपडेट में नकली के रूप में चिह्नित नमूनों में लोकप्रिय दवाएं पैन डी और एंटीबायोटिक ऑग्मेंटिन 625 डुओ शामिल हैं जिनकी बिक्री अल्केम लैबोरेटरीज और ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन फार्मा करती है।

हालांकि सीडीएससीओ अलर्ट में उन ब्रांडों के नाम बताए गए हैं जिनके नमूने नकली पाए गए, लेकिन अलर्ट में दवा निर्माता कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। जवाब में कहा गया है, ‘वास्तविक निर्माता (लेबल दावे के अनुसार) ने सूचित किया है कि उत्पाद का संदिग्ध बैच उसने नहीं बनाया है। उत्पाद नकली होने माना गया है। हालांकि, यह जांच के नतीजों पर निर्भर करेगा।’

ये दवाएं अनधिकृत और अज्ञात निर्माताओं ने अन्य कंपनियों के स्वामित्व वाले ब्रांड नामों का उपयोग करके बनाई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘मामले की जांच शुरू कर दी गई है।’नवंबर 2024 में 111 दवाओं को ‘एनएसक्यू’ करार दिया गया जिनमें से 41 का परीक्षण केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं में किया गया था जबकि अन्य 70 को राज्य औषधि परीक्षण प्रयोशालाओं में हुआ था।

 

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement