facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP: नैशनल पार्क में शांत पड़ी राष्ट्रीय पशु की दहाड़, 10 मार्च से लौटने लगेगी MNP में बाघों की बहार

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 3:52 PM IST
Tiger

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बाघ विहीन हो चुके माधव राष्ट्रीय उद्यान (MNP) में 10 मार्च से राज्य के अन्य बाघ अभयारण्यों से एक बाघ और दो बाघिन को स्थानांतरित किया जाएगा। वन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिवपुरी जिले की सीमाएं श्योपुर जिले से लगती है जहां कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) है। देश में चीतों को बसाने की योजना के तहत KNP में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीतों को लाया गया है।

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुभरंजन सेन ने बताया कि मध्य प्रदेश के विभिन्न बाघ अभयारण्यों से एक बाघ और दो बाघिन को MNP में स्थानांतरित किया जाएगा जो कि 350 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।

उन्होंने बताया कि यह स्थानांतरण 10 मार्च से शुरु होगा। सेन ने कहा यह तीसरी बार है जब मध्य प्रदेश वन विभाग एक वन्यजीव अभयारण्य में बाघ को फिर से लाने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि MNP में वर्तमान में कोई बाघ नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पन्ना बाघ अभयारण्य और सागर के नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य में सफलतापूर्वक बाघों को बसाया जा चुका है।

वन अधिकारियों के अनुसार MNP में बाघों के लिए अच्छा शिकार उपलब्ध है इसलिए बाघों को यहां फिर से बसाने के कार्यक्रम को केंद्र द्वारा मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि संभवत: बाघों को पन्ना, सतपुड़ा और बांधवगढ़ के बाघ अभयारण्य से बाघों को MNP में स्थानांतरित किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि बाघों को जंगल में छोड़ने से पहले MNP में उन्हें कुछ समय के लिए अलग बाड़े में रखा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘इन बाघों में रेडियो कॉलर लगाये जाएंगे।बाघों को जंगल में छोड़ने के बाद इन पर नजर रखने के लिए तीन दलों का गठन किया गया है।’’

सेन ने कहा कि 1970 में MNP में बाघों की काफी अच्छी संख्या थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक 2010 के बाद से MNP और उसके आसपास के इलाके में कोई बाघ नहीं देखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 2010-2012 में कुछ समय के लिए राजस्थान के बाघ MNP के आसपास घूमते थे। वन्यजीव विशेषज्ञों ने कहा कि MNP में मुख्य तौर पर राजघरानों द्वारा शिकार के कारण बाघ खत्म हो गए।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement