facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तरी सीमा पर हालात स्थिर, पर कुछ कहा नहीं जा सकता: सेना प्रमुख मनोज पांडे

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 1:46 PM IST
Chief of Army Staff General Manoj Pande

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन से सटी सीमा पर हालात ‘स्थिर’ हैं, लेकिन ‘कुछ कहा नहीं जा सकता’ और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में भारतीय सैनिकों की तैनाती की गई है।

सेना दिवस से पहले दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में जनरल पांडे ने यह भी कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात सैनिक, विरोधी के किसी भी नापाक मंसूबे को दृढ़ता से नाकाम करने के लिए मजबूत स्थिति बनाए रखने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालात स्थिर और नियंत्रण में हैं, लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए एलएसी पर पर्याप्त बलों की तैनाती की गई है।

जनरल पांडे ने कहा, “हमारे सैनिक मजबूत स्थिति बनाए रखने में सफल रहे हैं।” उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष सात में पांच मुद्दों का समाधान निकालने में कामयाब रहे हैं। सेना प्रमुख ने कहा, “हमारे बीच सैन्य और कूटनीतिक, दोनों स्तरों पर बातचीत जारी है।”

जम्मू-कश्मीर में हालात का जिक्र करते हुए जनरल पांडे ने कहा कि फरवरी 2021 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति पर अमल जारी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आंतकवाद और आतंकवादी ढांचे को सीमा पार से समर्थन अब भी बरकरार है। सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को महिला कर्मियों को सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 1:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement