facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

समाज को AI की बुराइयों से बचाना होगा, अच्छाइयों का उपयोग करना होगा : सुनील मित्तल

Advertisement

भारती समूह के सीईओ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एआई के आगमन से नए विचार, नई सोच विकसित होगी और इससे नए कारोबार तथा नई नौकरियों का सृजन होगा।

Last Updated- October 21, 2024 | 2:59 PM IST
Society has to be saved from the evils of AI, the good ones have to be used: Sunil Mittal समाज को AI की बुराइयों से बचाना होगा, अच्छाइयों का उपयोग करना होगा : सुनील मित्तल

भारती समूह के चेयरमैन सुनील मित्तल ने सोमवार को कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) आने वाले समय में विश्व अर्थव्यवस्था तथा भू-राजनीति को आगे बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि नई प्रौद्योगिकी के कारण नई चुनौतियां भी सामने आएंगी, जिनके दुरुपयोग की आशंका है। इसलिए इसको लेकर अधिक सतर्कता और सुरक्षा की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट’ में मित्तल ने एक निजी वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि दुबई में तैनात एक वरिष्ठ वित्त अधिकारी को एक फोन आया था जिस पर बात करने वाला शख्स उनकी आवाज तथा लहजे की नकल कर रहा था। उसने अधिकारी से एक बड़ी धनराशि हस्तांतरित करने को कहा था।

मित्तल ने बताया कि सतर्क और ‘‘समझदार’’ अधिकारी ने तुरंत ही शख्स की चालाकी को भांप लिया था। उन्होंने कहा कि वह खुद ‘वॉयस रिकॉर्डिंग’ सुनकर हैरान रह गए थे क्योंकि ‘‘वह बिल्कुल वैसे ही बात कर रहा था जैसे वह करते हैं।’’

Also read: दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच भारत उम्मीद की किरण बना, आशा का संचार कर रहा: प्रधानमंत्री मोदी

मित्तल ने आगाह किया कि भविष्य में प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने समाज को एआई की बुराइयों से बचाना होगा, एआई की अच्छाइयों का उपयोग करना होगा क्योंकि जो कंपनियां तथा देश एआई को नहीं अपनाएंगे वे पीछे छूट जाएंगे..’’

भारती समूह के सीईओ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एआई के आगमन से नए विचार, नई सोच विकसित होगी और इससे नए कारोबार तथा नई नौकरियों का सृजन होगा।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement