facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

NHAI: राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की रफ्तार चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर तक 20.78 किलोमीटर प्रतिदिन

मंत्रालय ने मंत्रिमंडल के लिये तैयार अक्टूबर महीने की अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है, ‘‘इस अवधि के दौरान 2,595 किलोमीटर की परियोजनाएं आवंटित की गई।

Last Updated- November 17, 2023 | 6:16 PM IST
Budget 2024: राजमार्गों के लिए 10 फीसदी बढ़ेगा पूंजीगत खर्च, Budget 2024: Capex momentum for developing highways likely to continue

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की गति चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान 20.78 किलोमीटर प्रतिदिन रही। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राजमार्ग विकास की गति बनाए रखने और 2023-24 में 12,500 किलोमीटर राजमार्ग बनाने की योजना बनाई है।

मंत्रालय ने मंत्रिमंडल के लिये तैयार अक्टूबर महीने की अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा है, ‘‘इस अवधि के दौरान 2,595 किलोमीटर की परियोजनाएं आवंटित की गई। जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 5,007 किलोमीटर था। मंत्रालय ने 2023-24 में अक्टूबर तक 4,474 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया है। पिछले वित्त वर्ष में अक्टूबर तक यह आंकड़ा 4,060 किलोमीटर था।’’

मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2019-20 में 10,237 किलोमीटर 2020-21 में 13,327 किलोमीटर और 2021-22 में 10,457 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया। इसमें कहा गया है ‘‘यदि इस वर्ष के लिये परियोजना आवंटन के लक्ष्य को पूरा करना है, तो संशोधित भारतमाला चरण -1 या वैकल्पिक कार्यक्रम के अनुमोदन के प्रस्ताव पर निर्णय तेजी से लेना चाहिए। इस वर्ष परियोजना आवंटन में कमी अगले वित्त वर्ष में निर्माण की गति को प्रभावित करेगी।’’

देश में भारतमाला परियोजना सबसे बड़ा राजमार्ग बुनियादी ढांचा कार्यक्रम है। इसके तहत 5.35 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 34,800 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारा विकसित करने का लक्ष्य है।

First Published - November 17, 2023 | 6:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट