facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

काशी में दिखा होली का जबरदस्त खुमार, लोगो पर खूब चढ़ा त्यौहार का रंग

Advertisement

काशी के गोदौलिया चौराहे पर युवाओं की भीड़ सुबह से ही इकट्ठा हो कर एक दूसरे पर रंग डालते और डीजे पर थिरकते नजर आए।

Last Updated- March 25, 2024 | 12:40 PM IST
Kashi Holi

महादेव की नगरी काशी में होली का खुमार सुबह से देखने को मिल रहा है। जगह-जगह युवाओं और बच्चों की टोली डीजे की धुन पर थिरकते दिखाई दिए।

काशी के गोदौलिया चौराहे पर युवाओं की भीड़ सुबह से ही इकट्ठा हो कर एक दूसरे पर रंग डालते और डीजे पर थिरकते नजर आए। काशीवासियों के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी होली के खुमार में सराबोर रहे। काशी के घाटों पर भी होली का अद्भुत नजारा दिखाई दिया और लोग रंगों के त्यौहार का भरपूर जश्न मनाते नजर आए।

बटुक भैरव मंदिर के महंत जितेंद्र मोहन पुरी ने बताया कि काशी में होली रंग भरी एकादशी से ही शुरू हो जाती है जो इस साल 20 मार्च को थी।

उन्होंने कहा कि इस एकादशी के दिन ही महादेव माता पार्वती का गौना कराकर काशी लाये थे और उस दिन महादेव ने गुलाल की होली खेली थी तथा उस दिन से होली तक काशी में रंग और उल्लास का माहौल रहता है।

उन्होंने बताया कि रंग भरी एकादशी के दूसरे दिन महादेव ने श्मशान में भूत, प्रेत पिशाच सहित अपने गणों के साथ चिता भस्म की होली खेली थी और तभी से चिता भस्म की होली खेलने की परंपरा शुरू हुई।

Advertisement
First Published - March 25, 2024 | 12:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement