facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली-एनसीआर में दूसरे एयरपोर्ट का इन्तजार हुआ लंबा, नोएडा हवाईअड्डे में लगेगा अभी और वक्त

Advertisement

ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनैशनल एजी की सहायक कंपनी यमुना इंटरनैशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) इस नए हवाईअड्डे का निर्माण कर रही है।

Last Updated- June 24, 2024 | 10:42 PM IST
Noida Airport

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में दूसरे हवाईअड्डे का इंतजार कुछ और लंबा हो गया है। उत्तर प्रदेश के जेवर में बनाए जा रहे नोएडा हवाईअड्डे (Noida Airport) के निर्माण में देरी के कारण वाणिज्यिक उड़ान का संचालन शुरू करने की समयसीमा दिसंबर 2024 से बढ़ाकर अप्रैल 2025 कर दी गई है।

ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनैशनल एजी की सहायक कंपनी यमुना इंटरनैशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) इस नए हवाईअड्डे का निर्माण कर रही है।

वाईआईएपीएल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘कई कारणों से यह बदलाव हुआ है, जिसमें कोविड-19 के प्रतिबंधों की वजह से निर्माण सामग्री और उपकरणों की डिलिवरी में देर तथा भू-राजनीतिक टकराव के कारण आपूर्ति श्रृंखला की बाधाएं शामिल हैं। हम निर्माण गतिविधियों की रफ्तार और परिचालन संबंधी तत्परता की तैयारियों को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए सभी हितधारकों (ईपीसी ठेकेदार टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड समेत) के साथ काम कर रहे हैं।’

वाईआईएपीएल ने कहा ‘यह बड़ी और जटिल परियोजना है तथा मॉनसून के सीजन से पहले निर्माण गतिविधियों के अगले कुछ सप्ताह महत्वपूर्ण हैं। निर्माण की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर हम वाणिज्यिक परिचालन अप्रैल 2025 के आखिर तक शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।’

जनवरी में वाईआईएपीएल के मुख्य कार्य अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा था कि नोएडा हवाईअड्डा साल के आखिर तक वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

जनवरी में विमानन क्षेत्र की सलाहकार कंपनी कापा इंडिया ने कहा था कि अनुमान है कि एक रनवे के साथ नोएडा हवाईअड्डा साल 2025-26 में 94 लाख से 1.17 करोड़ यात्रियों को संभालेगा। जीएमआर समूह के नेतृत्व वाली इकाई द्वारा परिचालित दिल्ली हवाईअड्डे और इससे लगभग 70 किमी दूर नोएडा हवाईअड्डे के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के आसार हैं।

देश में नोएडा हवाईअड्डा ही एकमात्र ऐसी प्रमुख नई परियोजना नहीं है, जिसे देरी का सामना करना पड़ रहा है। जनवरी में तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि नवी मुंबई हवाईअड्डे पर वाणिज्यिक परिचालन मार्च 2025 तक शुरू हो जाएगा।

नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट की मूल कंपनी अदाणी ग्रुप ने पिछले साल अप्रैल में निवेशक प्रस्तुति में कहा था कि हवाईअड्डे पर दिसंबर 2024 तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - June 24, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement