facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दुनिया अपना रही भारत में विकसित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्क्चर- सत्या नडेला

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 4:19 PM IST
MICROSOFT NADELLA

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) ने गुरुवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकियों द्वारा संचालित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्क्चर को विश्व भर में अपनाया जा रहा है।

बेंगलूरु में माइक्रोसॉफ्ट के फ्यूचर रेडी समिट में नडेला ने कहा, ‘विश्व में इसकी 100 फीसदी मान्यता है। प्रधानमंत्री का विजन और उनकी सभी योजनाएं और इसमें भारत की भागीदारी ने एक साथ मिलकर एक सर्कुलर चेन बनाया हैं जो दुनिया में किसी भी चीज के विपरीत नहीं है। मुझे लगता है कि ये दोनों सबसे बड़े योगदान हैं जो भारत दुनिया को दे सकता है। एक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्क्चर का विचार महान है लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह आम आदमी के उपयोग के लिए उपलब्ध है।’

नडेला इन्फोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पूर्व अध्यक्ष नंदन नीलेकणि के साथ बातचीत कर रहे थे।

यह पूछे जाने पर कि भारत सार्वजनिक वस्तुओं (public goods) को वितरित करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कहां कर रहा है, नीलेकणि ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने अभी आधा रास्ता ही तय किया हैं। बिग विजन आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकियों की शक्ति का लाभ उठाकर और ईको ग्रोथ लाकर लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए डिजिटल-फर्स्ट अर्थव्यवस्था और समाज बनाना है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिले Microsoft CEO नडेला, डिजिटल इंडिया विजन को साकार करने में मदद का किया वादा

नीलेकणि ने कहा, ‘2016 में, हमारे पास 1,000 स्टार्ट-अप थे और आज हमारे पास 90,000 हैं। कई डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं (public goods) ने वास्तव में इस उद्यमशीलता के विकास को सक्षम किया है। जियो EKYC की वजह से एक दिन में 10 लाख ग्राहकों तक पहुंचने में सक्षम था। जेरोधा भुगतान वृद्धि के कारण सबसे बड़ी ब्रोकिंग कंपनी बन गई।’

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement