facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शादियों के मौसम में दिल्ली में 1.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना

Advertisement

बयान के मुताबिक, 12 नवंबर से शुरू होने वाले शादी के मौसम में देशभर में 48 लाख शादियां होने का अनुमान है।

Last Updated- October 01, 2024 | 7:42 AM IST
Marriage season

शादी-विवाह के आगामी मौसम में देश भर में करीब 4.5 लाख शादियां होने की उम्मीद के बीच अकेले राष्ट्रीय राजधानी में ही करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। खुदरा कारोबारियों के शीर्ष निकाय ने यह अनुमान जताया है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुदरा क्षेत्र को शादियों के मौसम में सबसे अधिक फायदा होने की उम्मीद है। इसमें भारतीय उत्पाद विदेशी वस्तुओं पर भारी पड़ सकते हैं।

कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘इस अध्ययन से पता चला है कि उपभोक्ता भारतीय उत्पादों को अत्यधिक प्राथमिकता दे रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान की पुष्टि करता है।’’

खंडेलवाल ने कहा कि इस साल शादियों से संबंधित सोशल मीडिया सेवाओं पर बढ़ते खर्च का नया चलन देखने को मिल रहा है।

बयान के मुताबिक, 12 नवंबर से शुरू होने वाले शादी के मौसम में देशभर में 48 लाख शादियां होने का अनुमान है। इससे 5.9 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा, जो पिछले साल के 4.25 लाख करोड़ रुपये से उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।

बयान में कहा गया है कि दिल्ली में जिन प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है उनमें कपड़ा, आभूषण, बैंक्वेट हॉल, होटल, कार्यक्रम प्रबंधन और खानपान सेवाएं शामिल हैं।

 

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 7:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement