facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत से इलेक्ट्रिक बाइक के एक्सपोर्ट की काफी संभावना: Nitin Gadkari

Advertisement

रिवोल्ट मोटर्स की प्रवर्तक कंपनी रतन इंडिया एंटरप्राइजेज की सह संस्थापक और चेयरपर्सन अंजलि रतन ने कहा कि कंपनी ने शुरुआत में श्रीलंका को निर्यात की योजना बनाई है।

Last Updated- September 18, 2024 | 6:36 AM IST
Nitin gadkari
Representative image

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारत से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के निर्यात की काफी संभावनाएं हैं। खासकर उन बाजारों में जहां भारतीय विनिर्माता पहले से ही पारंपरिक इंजन वाले बाइक बेच रहे हैं। यहां रिवोल्ट मोटर्स की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश किये जाने के मौके पर गडकरी ने कहा कि भारत में विनिर्मित मोटरसाइकिलों में से 50 प्रतिशत का निर्यात किया जाता है।

बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस जैसी प्रमुख कंपनियों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़ी उपस्थिति है। मंत्री ने रिवोल्ट मोटर्स को पड़ोसी देशों के साथ-साथ अफ्रीका और लातिन अमेरिका में भी बाजार तलाशने को कहा।

रिवोल्ट मोटर्स की प्रवर्तक कंपनी रतन इंडिया एंटरप्राइजेज की सह संस्थापक और चेयरपर्सन अंजलि रतन ने कहा कि कंपनी ने शुरुआत में श्रीलंका को निर्यात की योजना बनाई है। कंपनी नेपाल, अफ्रीका और लातिन अमेरिकी देशों में भी निर्यात के अवसर तलाश रही है।

रिवोल्ट मोटर्स ने मंगलवार को अपनी कम्यूटर बाइक आरवी1 के दो संस्करण पेश किये। इसकी शुरूआती कीमत 84,990 रुपये और 99,990 रुपये है। अंजलि रतन ने बाद में एक बातचीत में कहा कि रिवोल्ट मोटर्स अगले पांच साल में हर साल एक उत्पाद पेश करने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि कंपनी अगले एक से डेढ़ साल में बिक्री नेटवर्क की संख्या बढ़ाकर 500 करेगी, जो अभी 125 है। रतन ने कहा कि इस वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी के डीलरशिप की संख्या बढ़कर 250 तक पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 6:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement