facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्रीय उपक्रमों में 82 फीसदी में कोई स्वतंत्र निदेशक नहीं

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 11:53 PM IST
industry sector

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) में स्वतंत्र निदेशकों के पद बड़ी संख्या में खाली रहने को लेकर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने चिंता जताई है। सीपीएसई में स्वतंत्र निदेशकों के स्वीकृत 72 पदों में से 59 यानी 82 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। किसी महारत्न कंपनी ने अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों के अनिवार्य पद पूरी तरह नहीं भरे हैं, वहीं कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), एनएचपीसी, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) और आरईसी ने स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति नहीं की है।

कंपनी अधिनियम और सार्वजनिक उद्यम विभाग की ओर से जारी दिशानिर्देशों में अनिवार्य किया गया है कि अगर बोर्ड का चेयरमैन कार्यकारी निदेशक है तो कम से कम बोर्ड के आधे सदस्य स्वतंत्र निदेशक होने चाहिए। सीएजी ने सिफारिश की है कि सूचीबद्ध सीपीएसई में बोर्ड आफ डायरेक्टर्स में नियुक्ति के मामले में दिशानिर्देशों व नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, जिससे पारदर्शिता बेहतर रहे औऱ कामकाज में जवाबदेही लाई जा सके। 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए संसद में पेश अनुपालन ऑडिट रिपोर्ट में सीएजी ने कहा है, ‘प्रशासनिक विभाग/मंत्रालय सूचीबद्ध सीपीएसई की तिमाही अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित कर सकते हैं, जो डीपीई और सेबी के दिशानिर्देशों और नियमन में दिए गए हैं।’

कंपनी की आचार संहिता या नैतिकता की नीति के उल्लंघन, अनैतिक व्यवहार, संदिग्ध धोखाखड़ी संबंधी रिपोर्ट देने के लिए स्वतंत्र निदेशक जरूरी होते हैं। वे वित्तीय जानकारी की अखंडता सुनिश्चित करते हैं, सभी हितधारकों की रक्षा करते हैं और शेयरधारकों के हितों में टकराव को लेकर संतुलन स्थापित करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बोर्ड में स्वतंत्र प्रतिनिधियों की उपस्थिति को प्रबंधन के निर्णयों पर स्वतंत्र विचार देने में सक्षम और व्यापक रूप से शेयरधारकों व अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के साधन के रूप में माना जाता है।’

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement