facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली हवाईअड्डे पर कुछ समय के लिए हुई बिजली गुल, यात्रियों के छूटे पसीने

Advertisement

विमानन क्षेत्र की एनालिटिक्स फर्म सिरियम के अनुसार देश का सबसे व्यस्त दिल्ली हवाईअड्डा फिलहाल प्रतिदिन तकरीबन 1,270 निर्धारित उड़ानों का प्रबंध कर रहा है।

Last Updated- June 17, 2024 | 10:19 PM IST
दिल्ली एयरपोर्ट की बत्ती गुल, बोर्डिंग और चेक-इन सेवाएं प्रभावित; यात्रियों के छूटे पसीने, Power outage at Delhi airport, boarding, and check-in facilities affected

Delhi airport power outage: ट्रांसमिशन ग्रिड में भारी वोल्टेज वृद्धि की वजह से दिल्ली हवाईअड्डे पर आज दोपहर कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई। हालांकि उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि हवाईअड्डा परिचालक ने तुरंत पावर बैक-अप सिस्टम चालू कर दिया।

हवाईअड्डा परिचालक दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कहा, ‘आज दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली हवाईअड्डे के मुख्य रिसीविंग सब-स्टेशन (एमआरएसएस) ने ग्रिड में बड़ी वोल्टेज उछाल का पता लगाया। ऐसा कथित तौर पर 765 केवी लाइन के ट्रिप होने के कारण हुआ। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) के ग्रिड से इस वोल्टेज असंतुलन की वजह से दिल्ली हवाईअड्डे के सभी टर्मिनल पर कुछ समय के लिए असर पड़ा, जिससे बैगेज लेने और ई-गेट सेवा पर असर पड़ा।’

डायल ने कहा ‘जरूरी सेवाएं जारी रखने के लिए हमने सभी टर्मिनल को तुरंत ही डीजी लोड पर स्थानांतरित कर दिया। डायल के पावर बैक-अप सिस्टम को कुछ ही मिनटों में चालू कर दिया गया और सभी टच पॉइंट पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बैक-अप प्रक्रियाएं शुरू कर दी गईं।’

विमानन क्षेत्र की एनालिटिक्स फर्म सिरियम के अनुसार देश का सबसे व्यस्त दिल्ली हवाईअड्डा फिलहाल प्रतिदिन तकरीबन 1,270 निर्धारित उड़ानों का प्रबंध कर रहा है।

डीटीएल के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर यह मामला उत्तरी ग्रिड में लोड क्रैश की घटना की वजह से हुआ जिसने कई ट्रांसमिशन लाइनों को प्रभावित किया था। इनमें डायल सब-स्टेशन से जुड़ी लाइन भी शामिल है।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement