facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amarnath Yatra 2023: श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था कश्मीर के लिए रवाना

Advertisement

अभी तक कुल 12,807 श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

Last Updated- July 02, 2023 | 10:13 AM IST
Amarnath Yatra 2023

अमरनाथ वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए रविवार को यहां आधार शिविर से 4,903 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही अभी तक कुल 12,807 श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया था। इस 62 दिवसीय यात्रा के पहले दिन 8,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस यात्रा के लिए दो मार्ग हैं।

पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग, जबकि दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग, जो छोटा किंतु बेहद दुर्गम है।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 104 वाहनों में 379 महिलाओं और 226 साधुओं समेत 2,557 श्रद्धालु पहलगाम के लिए रवाना हुए जबकि 131 वाहनों में 2,346 श्रद्धालु बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। इस तीर्थयात्रा के लिए अभी तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 10:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement